प्रेस विज्ञप्ति

नवा रायपुर, दिनांक 17 सितंबर 2026

विधान सभा सचिवालय अटल नगर, नवा रायपुर में हुई विश्वकर्मा पूजा

छत्तीसगढ़ विधान सभा भवन,अटल नगर, रायपुर में आज विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने "विश्व कर्मा पूजा’’ के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने सचिवालय के समस्त वाहनों की पूजा की एवं सचिवालय के अधिकारियों एवं समस्त वाहन चालकों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।